मस्तिष्क की नसों में सूजन क्यों होती है?HealthPlanet

Posted on Wed 30th Nov 2022 : 15:58

ज्याद सिगरेट और तंबाकू के उत्पादों का सेवन, हाई ब्लड प्रेशर, हाईपरटेंशन, सिस्ट बनने की बीमारी और कोलेस्ट्रॉल की दिक्कत से कई बार दिमाग तक जाने वाली नसें फूल जाती हैं। ऐसा होने पर जरा सी लापरवाही से ये फट भी सकती हैं। - सिर में ऐसा दर्द जो बर्दाश्त से बाहर हो।

मस्तिष्क में सूजन के कारण (Cerebral Edema Causes)

दिमाग या मस्तिष्क में सूजन के कई कारण हो सकते हैं। चलिए जानते हैं इस बारे में-

स्ट्रोक

इस्केमिक स्ट्रोक के कुछ मामलों में ब्रेन में सूजन की समस्या देखी गई है। किसी भी व्यक्ति को इस्केमिक स्ट्रोक तब होता है, जब उसके मस्तिष्क के आसपास खून का थक्का बनने लगता है। इस स्थिति में दिमाग में ऑक्सीजन की आपूर्ति कम या रूक जाती है। ऐसे में मस्तिष्क की कोशिकाओं को नुकसान पहुंचता है। ऐसी स्थिति में ब्रेन में सूजन हो जाती है।

ट्यूमर होना

ब्रेन ट्यूमर से ग्रसित मरीजों के ब्रेन में सूजन की शिकायत देखी गई है। दरअसल, ब्रेन में ट्यूमर होने से मस्तिष्क पर दबाव पड़ने लगता है, जिसके कारण मस्तिष्क के आसपास सूजन की शिकायत हो सकती है।

संक्रमण

मस्तिष्क में किसी भी तरह के बैक्टीरिया या फिर संक्रमण फैलने के कारण भी सूजन हो सकता है। खासतौर पर यह समस्या तब बढ़ जाती है, जब इसका सही समय पर इलाज न किया जाए।

ट्रॉमेटिक ब्रेन इंजरी होना

किसी भी चीज से गिरने या फिर टकराने की वजह से मस्तिष्क में सूजन आ सकती है। गंभीर स्थिति में खोपड़ी में दरार यानि क्रैक भी हो सकती है। जिसकी वजह से खोपड़ी में सूक्ष्म टुकड़े एकत्रित होने लगते हैं। इस स्थिति में मस्तिष्क में ब्लड और ऑक्सीजन की आपूर्ति रूक जाती है, जिससे मस्तिष्क की कोशिकाओं को नुकसान पहुंचने लगता है। इसके अलावा कई अन्य परिस्थितियां हैं, जिसकी वजह से आपके मस्तिष्क में सूजन हो सकती है। जैसे-

वायरल इंफेक्शन
कार्बन मोनो ऑक्साइड के संपर्क में आना
जहरीले केमिकल्स के संपर्क में आना।
दवाओं का अत्यधिक इस्तेमाल करना

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info